फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हफ्ते में चार दिन गीला और तीन दिन सूखा कचरा उठाएंगे कर्मचारी

Fri, 22 Dec 2023 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए घरों से अब सप्ताह के चार दिन सूखा और तीन दिन गीला कचरा उठाया जाएगा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नगर परिषद को यह निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देश को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सूखा, जबकि मंगलवार, वीरवार और शनिवार को गीला कचरा वार्डों से उठाया जाए। इसके साथ लोगों को भी गीला और सूखा कचरा अलग रखना होगा। ऐसा न करने पर नगर परिषद ने जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया है।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में शहर के सभी वार्डों में गीला और सूखा कचरा उठाने का अभियान चलाया गया है। कुछ लोग इस अभियान की अवहेलना कर एक थैले में ही सूखा और गीला कचरा सफाई कर्मचारियों को थमा रहे हैं। इससे सूखे और गीले कचरे को ठिकाने लगाने के लिए कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कर्मचारी को भी सूखे के दिन गीला कचरा एक ही बैग में एकत्रित करना मुश्किल हो रहा था। अब नई व्यवस्था में कर्मचारी एक दिन में एक थैले में सूखा कचरा और दूसरे दिन एक थैले में गीला एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन



अवहेलना पर पांच हजार रुपये होगा जुर्माना
नगर परिषद ने इसके लिए जुर्माने का भी प्रावधान रखा है। अगर कोई मकान मालिक या दुकानदार नियमित रूप से कूड़ा नहीं देता है तो उसे पांच हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा।

नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि शहर सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कूड़े को अलग-अलग कर सफाई कर्मचारी के पास दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें