फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली परियोजना का काम किया ठप

Sat, 09 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला होली (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
 जनजातीय क्षेत्र होली की बजोल पंचायत के ग्रामीणों ने बिजली परियोजना का काम ठप कर दिया है। 15 दिन पूर्व प्रशासन और परियोजना प्रबंधन को ग्रामीणों ने काम बंद करने की चेतावनी दी थी। लेकिन, परियोजना प्रबंधन ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं कर पाया और उसके बाद शनिवार को ग्रामीणों ने डैम साइट का काम बंद करवा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधन से मांग की थी कि बजोल पंचायत में पुल के आगे सड़क बनाई जाए। ताकि ग्रामीण पुल का लाभ उठा सकें। ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना को एनओसी पंचायत ने इसी आधार पर दी थी। परियोजना प्रबंधन ने एनओसी हासिल करने के बाद हाथ पीछे खींच लिए हैं। पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और कंपनी पुल का इस्तेमाल अपने लिए कर रही है। लेकिन इसका कोई भी फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के समक्ष ग्रामीण यह मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन आज तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है।

पंचायत प्रधान सीमा देवी के नेतृत्व में जिगरी राम, रमेश चंद, शकुंतला, धर्म चंद, राजेंद्र कुमार, रंजीत सिंह ने बताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


 एक-दो दिन में मामला सुलझ जाएगा : विजय सेन
उधर, जीएमआर कंपनी के एजीएम विजय सेन ने बताया कि ग्रामीणों के साथ बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि एक या दो दिन में मामला सुलझ जाएगा। ग्रामीणों की सभी मांगों पर कंपनी प्रबंधन विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें