फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो साल बाद दो दिन ही चली बस, फिर थम गए पहिए

Mon, 29 Jan 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बस न चलने से बैठक के बाद गांव छुद्रा के ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
भलेई (चंबा)। ठाकरी मट्टी पंचायत के छुद्रा गांव तक दो साल बाद दो दिन ही एचआरटीसी बस दौड़ी। इसके बाद बस सेवा फिर बंद कर दी गई। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद बस सेवा बहाल नहीं की जा रही है। बस सेवा बहाल न होने पर उन्होंने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया है।
जगदीश शर्मा, धर्मचंद पटियाल, देशराज, राकू ठाकुर, नरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, राजकुमार, चैन सिंह, शक्ति प्रसाद, अजय शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रमिला शर्मा, सुरेखा देवी, रविंद्रा, रेखा, प्रियंका, मीनाक्षी, कांता देवी, चंपा देवी और शकुंतला ने बताया कि झौड़ा-गरझिंडू रूट पर एचआरटीसी बस वाया छुद्रा होकर चलती थी। दो साल तक बस सुबह 9:00 बजे चलती रही। शाम को यह बस 4:00 बजे क्षेत्र में पहुंचती थी। इसका लाभ स्कूली विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और बीमार लोगों को मिलता रहा। बस सेवा बंद होने के बाद ग्रामीणों ने उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपकर समस्या उठाई। इसके बाद बस सेवा शुरू हो गई। दो दिन तब बस इस रूट पर चली, लेकिन इसे अचानक बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ रहा है। कई बार निगम के अधिकारियों को इस बारे में बताया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में अब ग्रामीणों ने लोकसभा चुनावों के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि सवारियां न होने, मार्ग संकरा और रास्ते के किनारे वाहन खड़ा होने के कारण बस निर्धारित समय पर अपने रूट पर नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीणों को पंचायत घर तक बस सेवा शुरू करने के बारे में आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें