चंबा में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैठक के दौरान परिवहन निगम चालक संघ के पदाधिकारी।संवाद
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की चालक यूनियन की बैठक सोमवार को प्रधान हेम राज की अध्यक्षता में हुई।
यूनियन के उपप्रधान ओम शंकर ने कहा कि जल्द ही एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा से बैठक कर वर्कशॉप में चल रही कलपुर्जों की कमी, रेस्ट रूम और वर्कशाप की मरम्मत को लेकर अवगत करवाया जाएगा। बताया कि कलपुर्जों की कमी के कारण आए दिन किसी न किसी रूट पर निगम की बस खराब हो रही है। इससे निगम को घाटा और सवारियों को परेशान होना पड़ रहा है। बताया कि चालकों के रेस्टरूम की हालत भी वर्तमान समय में काफी दयनीय है। लिहाजा, इसकी मरम्मत होना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में चालकों की अन्य मांगों और समस्याओं बारे भी विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर क्यूम खान, अशोक कुमार,राजेश कुमार, पवन कुमार, महिंद्र सिंह, सन्नी दयोल, रमन मौजूद रहे। संवाद