फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मानसून की छुट्टियों के बाद जिले के स्कूलों में लौटी रौनक

Mon, 29 Jul 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में रौनक लौट आई है। सोमवार को विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। स्टाफ ने मानसून ब्रेक के बाद विद्यार्थियों की कक्षाएं लीं। विद्यार्थियों ने भी पढ़ाई शुरू की। मंगलवार से अब ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूल भी खुल जाएंगे।
विज्ञापन

इन स्कूलों में भी पढ़ाई शुरू होगी। विभाग ने समस्त स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयसारिणी के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई शुरू करवाएं। सभी समय पर स्कूल पहुंचें। अगर अध्यापक देरी से पहुंचते हैं तो विभाग की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में सात दिन की मानसून की छुट्टियां दी गई थीं। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में करीब एक माह की छुट्टियां रहीं। बहरहाल, अब दोनों सत्र के सरकारी स्कूल खुल गए हैं। सरकारी स्कूल खुलने से पढ़ाई शुरू होगी, वहीं जोन स्तर की अंडर-14 और अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताएं भी शुरू हो जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का शेड्यूल एक सप्ताह पहले जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि सोमवार से शीतकालीन सत्र के स्कूल खुल गए हैं। ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूल मंगलवार से खुलेंगे। उन्होंने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि छुटि्टयों के बाद स्कूलों में बेहतर व्यवस्था बनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें