फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आजादी के बाद सड़क से जुड़ेंगी किहार की तीन पंचायतें

Sun, 08 Feb 2026 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा) किहार क्षेत्र की तीन पंचायतों के 12 गांवों को आजादी के सड़क सुविधा की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 14 करोड़ रुपये की लागत से मैड़ा-जखराल सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

अब तक इन गांवों के लोगों को खड़ी चढ़ाई चढ़कर 13 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता था। अब घर के पास सड़क होने से बुजुर्गों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को पालकी के सहारे सफर करने से भी निजात मिलेगी।
इस सड़क से किहार, सूरी और किलोड़ पंचायत के थिसला, भगोता, निमवाड़, बंजवाड़, रूआणी, भझमोता, जखराल, तलाई सहित अन्य गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण से मरीजों ही नहीं विद्यार्थियों, कारोबारियों और अन्य ग्रामीणों की भी जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन

किलोड़ पंचायत की प्रधान मंजू देवी, उपप्रधान संजीव कुमार, सपना शर्मा, रेखा देवी, भोटी देवी और सुरेश कुमार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया जा रहा है कि संजीव कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखी थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मैड़ा-जखराल सड़क का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हाेगी और कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। हिमांशु वर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चंबा सलूणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें