फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आजादी के बाद सड़क सुविधा से जुड़ा आयल गांव

Sun, 30 Nov 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आयल गांव के लोगों को मरीजों को पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाने की चिंता खत्म हो गई। आजादी के बाद अब गांव सड़क से जुड़ा है। लोक निर्माण विभाग ने नाबार्ड के तहत सिल्लाघ्राट से आयल तक सड़क को करीब 3.15 करोड़ की लागत से बनाया है।
विज्ञापन

इस सड़क के बनने से क्षेत्र की 500 की आबादी को घर तक वाहन सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर टारिंग, सॉलिंग और बियरिंग का कार्य पूर्ण किया है। आजादी के बाद से आयल के लोग सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को ध्यान में रखकर विभाग ने सड़क काे लेकर प्रस्ताव सरकार को भेजा।
इसकी मंजूरी मिलते ही विभाग ने टेंडर करवाया और ठेकेदार को तय समयावधि में सड़क बनाने के निर्देश दिए। जैसे ही सड़क की कटिंग का कार्य पूरा हुआ तो उसे पक्का करने के लिए टारिंग व सॉलिंग भी करवाई गई, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क पर आवाजाही करते किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हंसराज, केवल, सुनील कुमार, चेत राम, योगराज, खेम सिंह, जितेंद्र, मनोज कुमार, दिनेश कुमार और सुरजीत ने बताया कि गांव के लोग सड़क बनने से काफी खुश हैं। उन्हें अब बस सुविधा का सुख भी प्राप्त होगा। इसके लिए उन्होंने सरकार और विभाग का आभार जताया है।
सिल्लाघ्राट से आयल तक सड़क का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द इसे चालू करवाया जाएगा। गांव में घर तक वाहन पहुंचने से लोगों को राहत मिलेगी। दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मंडल चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें