फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: देवीकोठी, टेपा और घुलेई में आठ दिन बाद हुआ उजाला

Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल देवीकोठी, टेपा और घुलेई में आखिरकार 8वें दिन विद्युत सप्लाई बुधवार देररात को बहाल हुई। विद्युत आपूर्ति सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले 18 जुलाई देर रात तरवाई पुल के समीप पहाड़ी गिरने से बिजली लाइन समेत दो विद्युत खंभे भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए थे जिससे क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। इससे तीन पंचायतों की 12,000 की आबादी को परेशानी हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुराह उपमंडल की टेपा पंचायत सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा टेपा और देवीकोठी के ग्रामीणों को 15-18 किलोमीटर दूर बैरागढ़ पहुंचकर अपने फोन रिचार्ज करने पड़ रहे हैं। अक्षय कुमार, जन्म सिह, किशोरी लाल, देवीराम, बंशी लाल, पवन, अजय, रवि, कमल, किशन, अंकित और अभिषेक ने बताया कि बिजली न होने से तीनों पंचायतों में कई विकासात्मक कार्यों पर ब्रेक लग गया है। ऐसे में अब बुधवार देर शाम बिजली सप्लाई सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दीवान चंद ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें