फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक साल बाद चंबा को मिला नियमित जिला आयुष अधिकारी

Thu, 23 Apr 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले पपरोल और तुन्नुहट्टी के अधिकारी संभाल रहे थे यह कार्यभार
विज्ञापन

अब जिले में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होने की जगी उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एक साल के लंबे अंतराल बाद आखिरकार आकांक्षी जिले को नियमित जिला आयुष अधिकारी मिल ही गया। हाल ही में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में डॉ. अनीता कुमारी ने जिला आयुष अधिकारी के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले यह कार्यभार कभी पपरोल तो कभी तुन्नुहट्टी में कार्यरत अधिकारियों को सौंपा जा रहा था। वे चाहकर भी नियमित सेवाएं नहीं दे पा रहे थे। मरीजों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने जिला आयुष अधिकारी के रिक्त पद सहित अन्य डॉक्टरों के रिक्त पदों को का मामला प्रमुखता से उठाया। साथ ही अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने वाली सरकार की कार्यप्रणाली को भी उजागर किया। इसके अलावा कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में खाली पड़ीं कुर्सियों का भी मामला सरकार और जनता के ध्यान में लाया। यही वजह है कि सरकार ने चंबा में जिला आयुष अधिकारी की तैनाती कर दी है। अब आयुष विभाग से संबंधित समस्याएं मरीज व अन्य लोग उनके पास लेकर जा सकते हैं। साथ ही आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों और डिस्पेंसरियों में चल रही स्टाफ की कमी को भी यह अधिकारी सरकार तक पहुंचाएंगी। सबसे बड़ी समस्या जिला अस्पताल में यह चल रही थी कि पचास बिस्तरों की मंजूरी होने के बावजूद भी उन्हें 15 बिस्तरों की सेवाएं ही मरीजाें को देनी पड़ रही थीं। अब यह समस्या भी समाधान होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें