फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शह और मात के खेल में आफताब अहमद और अदिति राजपूत अव्वल

Mon, 29 Sep 2025 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
महाजन सभा के हॉल में दशहरा ओपन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

जिले के 30 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राम लीला क्लब चंबा ने महाजन सभा के हॉल में दशहरा ओपन शतरंज प्रतियोगिता करवाई। इसमें जिले के 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मैं बतौर मुख्य अतिथि की भूमिका राम लीला क्लब चंबा के प्रधान स्वप्न महाजन ने की। उन्होंने खिलाड़ियों के शतरंज में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

दशहरा ओपन शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आफताब अहमद ने हासिल किया, दूसरे स्थान पर सक्षम सहगल और तीसरे स्थान पर दिवाकर सिंह बलोरिया रहे। वहीं, महिला वर्ग में अदिति राजपूत प्रथम, आयुषी ठाकुर द्वितीय और आरोही ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। राम लीला क्लब चंबा के सदस्य संजीव पुरी, आकाश गुप्ता, विशाल गुप्ता , सुनील शम्मी, चंदन सहगल, चंदन चौणा, जितेंदर सहगल, जितेश शर्मा, मनिंद्र, नवजोत जोशी, कविश, जसवाल, सुमोहित, चेतन, अमोल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें