फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आर्थिक मदद के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे प्रभावित

Fri, 02 Jun 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में विभिन्न आपदाओं से प्रभावित 78 परिवारों को अभी तक प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद नहीं दी गई है। आर्थिक सहायता पाने के लिए प्रभावित परिवार बार-बार नागरिक उपमंडल अधिकारी कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। बावजूद इसके उन्हें निराशा हाथ लग रही है। प्रशासन के पास अभी तक सरकार ने रिलीफ फंड में बजट जारी नहीं किया है। इसकी वजह से प्रशासन आपदा प्रभावितों को आर्थिक मदद जारी नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


जिले में दो माह पहले हुईं वाहन दुर्घटनाओं सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। इन परिवारों को लगभग 50 लाख की आर्थिक सहायता देनी है लेकिन प्रशासन के पास बजट का अभाव होने के कारण प्रभावितों को आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है। इनमें कई परिवार ऐसे हैं जिनका भारी बारिश के कारण घरों को नुकसान पहुंचा है तो कई की गोशालएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा कई परिवारों के सदस्यों की वाहन दुर्घटना में मौत हुई है लेकिन अभी तक ये परिवार आर्थिक सहायता पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। नगारिक उपमंडल अधिकारी चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि रिलीफ फंड में बजट की कमी होने के कारण प्रभावितों को सहायता नहीं दी गई है। इसको लेकर उपायुक्त को बजट मुहैया करवाने के लिए अवगत करवा दिया गया है। बजट आते ही प्रभावितों के खाते में सहायता राशि जमा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें