फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इग्नू सेंटर चंबा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Sat, 06 Jun 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू सेंटर चंबा के समन्वयक ने जारी की प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी, करें आवेदन
विज्ञापन

प्रवेश के लिए अपार आईडी होगी अनिवार्य, पूरी प्रवेश प्रक्रिया होगी ऑनलाइन: डॉ मनेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में नए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक समर्थ पोर्टल पर 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय चंबा स्थित स्थानीय इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. मनेश वर्मा ने बताया कि इग्नू के माध्यम से कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में बीए ), बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी, बीबीए, बीसीए सहित विभिन्न व्यावसायिक और रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं। इग्नू में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रवेश के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आवेदन करने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने तथा शुल्क जमा करने की पूरी प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। आवेदन के समय शिक्षार्थियों को शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अपार आईडी अनिवार्य है। इन्हें स्कैन कर अपलोड करना होगा। प्रवेश से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी या सहायता के लिए विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जा सकते हैं या स्थानीय इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें