फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पनीर की शुद्धता पर प्रशासन का पहरा, जांच को जुटाए छह सैंपल

Mon, 31 Aug 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालू, राजपुरा और करियां में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश
विज्ञापन

एनालॉग पनीर की आशंका पर पंचकूला भेजे जाएंगे नमूने

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बाजार में बिक रहे दूध और उससे तैयार उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। मिलावट की आशंका के बीच विभागीय टीम ने स्थानीय बाजार के साथ बालू, राजपुरा और करियां में जांच अभियान चलाया। इस दौरान पनीर और दूध के तीन-तीन सैंपल लेकर जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं।
विभाग अब सभी छह सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिए पंचकूला, हरियाणा भेजेगा। जांच के जरिये पता लगाया जाएगा कि बाजार में बिक रहा पनीर निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। विशेष तौर पर एनालॉग पनीर की आशंका को लेकर नमूनों की जांच करवाई जाएगी। एनालॉग पनीर पारंपरिक दूध से तैयार पनीर से अलग होता है। इसमें दूध के बजाय अन्य वसा या खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान विभागीय टीम ने दूध-पनीर की बिक्री से संबंधित जानकारी भी जुटाई और नमूने जांच के लिए लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए पंचकूला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन सामने आने पर संबंधित विक्रेता अथवा जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें