चंबा में भरमौर चौक के पास नशे में गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ नाके के दौरान पुलिस टीम।संव
चंबा। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार रात को पुलिस ने भरमौर चौक पर नाका लगाकर शराब मापक यंत्र से वाहन चालकों की जांच की। इसमें सभी चालकों को नशे में गाड़ी नहीं चलाने के लिए प्रेरित भी किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नशे में गाड़ी चलाने से हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शहर के अलावा अन्य स्थानों पर भी पुलिस की टीमें नाके लगाकर चालान काटेंगीं।