फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इंटरलॉक के कार्य में अनियमितताओं पर आरोपियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई

Fri, 14 Aug 2026 08:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरलॉक के कार्य में अनियमितताओं पर आरोपियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे मैहला के शिकायतकर्ता रमेश कुमार

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत मैहला में इंटरलॉक कार्य में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में 15 दिन का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद कोई भी कार्रवाई न होने पर कार्यालय के पास आमरण अनशन शुरू कर दिया है। रमेश कुमार ने पत्र में कहा कि इंटरलॉक कार्य से संबंधित मामले की सक्षम अधिकारी की ओर से जांच पूरी की जा चुकी है। जांच के दौरान संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया। उपलब्ध अभिलेखों और साक्ष्यों के आधार पर जांच अधिकारी ने दोष निर्धारित किए हैं लेकिन अभी तक हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार अंतिम वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मैहला में अन्य वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से संबंधित कई शिकायतें भी पूर्व में अधिकारियों के समक्ष दी गई हैं लेकिन उन पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। मांग की है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लंबित शिकायतों पर हुई कार्रवाई की प्रमाणित जानकारी और कार्रवाई न किए जाने के कारण भी लिखित रूप में उपलब्ध करवाए जाएं। रमेश कुमार ने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें