फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जम्मू- उत्तराखंड के ध्यानार्थ ......................... जम्मू और उत्तराखंड में भी पकड़े जा चुके हैं लकड़ी की तस्करी के आरोपी

Sun, 10 Mar 2024 07:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू और उत्तराखंड में भी पकड़े जा चुके हैं लकड़ी की तस्करी के आरोपी
विज्ञापन

तीनों राज्यों से मेपल की लकड़ी की अवैध तस्करी कर चीन और तिब्बत पहुंचाते थे आरोपी
सहारनपुर में पकड़े गए हैं छह आरोपी, साढ़े सात लाख के साथ नेपाली और विदेशी करेंसी भी बरामद
मेपल के पेड़ों की लकड़ी को सोने-चांदी से मढ़कर ये करोड़ों का कारोबार कर रहे थे आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेपल लकड़ी की अवैध तस्करी के आरोपी जम्मू और उत्तराखंड में भी इसकी तस्करी में पकड़े जा चुके हैं। ये तस्करी लंबे समय से यह धंधा कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बैठकर तस्कर जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल के जंगलों से मेपल के पेड़ों की अवैध तस्करी करवा रहे थे। चंबा वन विभाग की टीम ने मामले में गहनता से जांच शुरू की तो उनके बारे में जानकारी मिली। इसके बाद विभाग ने सीक्रेट मिशन के तहत मुख्य आरोपियों को सहारनपुर में पकड़ने की योजना बनाई। छह मार्च को मुख्य वन अरण्यपाल ने टीम के साथ मुख्य आरोपियों के ठिकाने की रैकी की। उन्होंने दबिश देने वाली डीएफओ की टीम को पूरी स्थिति के बारे में बताया।
सात मार्च को वन मंडल अधिकारी चंबा की अगुवाई में 18 सदस्यों की टीम ने सहारनपुर में आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। इसमें सहारनपुर पुलिस की भी मदद ली। विभाग की टीम को मौके पर मेपल की लकड़ी के बने उत्पाद बरामद हुए। ये हिमाचल, जम्मू और उत्तराखंड से लाकर वहां रखे थे। सभी उत्पादों को जब्त कर लिया गया। छह आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड लेकर टीम अपने साथ चंबा लाई।
विज्ञापन


वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने इस मिशन की पूरी योजना रविवार को प्रेस वार्ता में मीडिया के सामने रखी। कहा कि 26 फरवरी को दो नेपाली और एक स्थानीय व्यक्ति मेपल की लकड़ी के साथ पकड़े गए थे। पूछताछ के दौरान उन्हें मेपल लकड़ी की तस्करी बड़े स्तर पर होने का आभास हुआ। इसके बाद उन्होंने नेपाल के लोगों की दो अन्य टीमों को चंबा के निजी होटल में दबोचा। उनके जरिये सहारनपुर में इस तस्करी के मुख्य आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इस मामले में आगामी जांच चल रही है। इसमें अभी और भी तस्कर पकड़े जा सकते हैं। इस मिशन को सफल बनाने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। सहारनपुर में पकड़े गए छह आरोपियों से साढ़े सात लाख रुपये के साथ नेपाली और विदेशी करेंसी भी बरामद की है। मेपल पेड़ों की लकड़ी को सोने-चांदी से मढ़कर ये आरोपी करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहे थे। इन्हें चीन और तिब्बत में बेचकर मनचाहे दाम वसूले जाते थे।
विज्ञापन



टीम में ये कर्मचारी रहे शामिल
मेपल लकड़ी की अवैध तस्करी करने वालों को पकड़ने वाली टीम में वन मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार, वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार, सुनील कुमार व गौरव, वन रक्षक तिलक राज, विनोद, हितेश, विनय कुमार, अभिषेक, सुधीर, विष्णु कांत चोपड़ा, सुनिल, विनय कुमार, इशांत, वंदना,दीपिका, रोहित, सुभाष, पुलिस साइबर सेल, सीएफ के चालक काकू और डीसीएफ के चालक सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें