फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया था। जहां पर अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले नाबालिग के साथ दोस्ती की। उसके बाद उसे किसी बहाने से अपने घर बुलाया। फिर उसके पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नाबालिग की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता रहा। इसके चलते आरोपी ने कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया।
इसकी भनक पीड़िता के परिजनों को तब लगी, जब उनके किसी रिश्तेदार ने नाबालिग को आरोपी के घर जाते हुए देख लिया। इसके बाद परिजनों की पूछताछ में पीड़िता ने अपने साथ हुए दुराचार के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने तीसा थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि दुष्कर्म मामले के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 14 दिनों के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें