चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत एक क्षेत्र की नाबालिग लड़की के कांगड़ा के युवक की ओर से बहला-फुसला कर भगा ले जाने की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस में दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि 23 मई को नाबालिग लड़की अपने कपड़े समेत अन्य सामान लेकर कहीं चली गई है। उसे सभी जगह तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है।