फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नशे में स्कूल में घुसकर हुड़दंग मचाने का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आरोपी की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला सुल्लो में कथित तौर पर नशे की हालत में घुसकर हुड़दंग मचाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। स्कूल प्रभारी अजीत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार निवासी थल्ला, डाकघर औराफाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में स्कूल प्रभारी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी कथित तौर पर नशे की हालत में बिना अनुमति स्कूल परिसर में घुस आया। उसे रोकने पर वह कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। इससे स्कूल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को वहां से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रभारी ने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में उसके गांव पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। बुधवार को भी पुलिस ने उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें