फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिट्टे के आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा

Fri, 12 Jun 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सुडी-दियोली हट्टी मुख्य सड़क पर हड़ोली नाला के नजदीक सुंगल में 37.23 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी गगन कुमार को चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस रिमांड के दौरान अब उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को एसआईयू चंबा की टीम सुडी-दियोली हट्टी मुख्य सड़क पर रूटीन गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने गगन कुमार को देखा। टीम को देखकर वह घबरा गया। टीम ने शक के आधार पर उसे रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे 37.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस चिट्टा लाने और पहुंचाने के ठिकानों को लेकर गहनता से आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें