फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार किलो चरस के साथ पकड़ा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार किलो चरस के साथ पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

जसौरगढ़ जीरो पाॅइंट पर नाकाबंदी के दौरान चढ़ा हत्थे
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एसआईयू चंबा की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक जसौरगढ़ जीरो पाॅइंट पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 4.214 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार निवासी डाकघर सवाला तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। एसआईयू की टीम ने पुलिस को सूचित कर आरोपी को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसआईयू टीम ने नियमित जांच अभियान के तहत जसौरगढ़ जीरो पॉइंट पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.214 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस चरस को अन्य जगह सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें