चंबा। महिला थाना चंबा में एक महिला की शिकायत पर उसके पति और रिश्तेदारों के खिलाफ क्रूरता और उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता जैतून पत्नी मोहम्मद फरियाद निवासी गांव चलनेरा ने आरोप लगाया है कि उसके पति और रिश्तेदारों ने उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उसके साथ क्रूरता की।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 42/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 व 3(5) तथा मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्वेषण जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।