फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिला सफाई कर्मी को नौकरी से निकालने का आरोप

Thu, 10 Oct 2024 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जटकरी पंचायत के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल विपिन कुमार, अयूब खान, विनोद कुमार, यशपाल, जर्मो और राजू ने बताया कि सफाई कर्मी रेखा को बिना किसी कारण केंद्रीय विद्यालय चंबा चमेरा चरण द्वितीय ने निकाल दिया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने कोई नोटिस भी जारी नहीं किया है। लोगों ने बताया कि महिला के घर में कमाने वाला कोई नहीं है। पति भी बीमार रहता है। रेखा की नौकरी से परिवार का पालन-पोषण हो रहा है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें