फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क किनारे खड़े टेंपो ट्रैवलर को लगाई आग, कार के तोड़ दिए शीशे

Thu, 10 Oct 2024 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चुराह में सेरू नाला के  पास शरारती तत्वों द्वारा तौड़ा गया गाड़ी का शीशा।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। भंजराड़ू-चनवास-शहवा मार्ग पर शरारती तत्वों ने एक टेंपो ट्रैवलर को आग लगाकर जला दिया। एक अन्य कार के पत्थरों से शीशे तोड़ डाले। शरारती तत्वों ने इस वारदात को बुधवार देर रात के समय अंजाम दिया।
विज्ञापन

अन्य लोगों को इस वारदात का पता उस समय लगा, जब वीरवार सुबह वाहन मालिक अपनी गाड़ी के पास पहुंचा। गाड़ी जली हुई थी। गाड़ी के अंदर झांककर देखा तो उसके अंदर घास के गट्ठियां रखी हुई थीं। इन्हें गाड़ी को आग लगाने में इस्तेमाल किया गया था। इसकी सूचना उन्होंने तीसा थाना में दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वाहन मालिकों के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। इसको लेकर पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। संबंधित मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कई लोग अपने वाहनों को रात के समय सड़क किनारे पार्क करते हैं। ऐसे में अब उन्हें अपने वाहनों की चिंता सताने लगी है। साथ ही लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि वाहन को आग लगाने और शीशे तोड़ने वाले शरारती तत्वों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, तीसा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


चंबा के चुराह में सेरू नाला के  पास शरारती तत्वों द्वारा तौड़ा गया गाड़ी का शीशा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें