साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र के तहत आने वाले परिक्षेत्र में एक विवाहिता ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को दाखिल कर लिया गया है। अब महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।