तीसा (चंबा)। नकरोड़-बघेईगढ़ मार्ग पर टिकरी पुल के पास एक बोलेरो गाड़ी पलट गई। इस दौरान गाड़ी में चालक सहित दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि हादसे में गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है।
हादसा शनिवार को दोपहर 12 बजे हुआ। गाड़ी बघेईगढ़ से नकरोड़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान टिकरी पुल के पास चालक का गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।