फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-भरमौर एनएच पर बोलेरो कैंपर दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर राख के पास एक जीप अनियंत्रित होकर रावी के तट पर जा गिरी। हादसे में गाड़ी सवार तीन लोगों को गंभीर चोट आईं। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जीप शनिवार शाम को राख के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने रावी तट से उठाकर घायलों को पहले सड़क तक पहुंचाया। जहां से उन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर हादसे का जायजा लिया। इसके बाद घायलों के बयान कलमबद्ध किए। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि राख के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें