फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, सीआईएसएफ जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चौहड़ा डैम के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें सीआईएसएफ का जवान घायल हो गया है। गनीमत यह रही कि हादसे में जवान को चोटें लगी और उसकी जान बच गई। घायल जवान की पहचान परवीन कुमार के रूप में हुई है। वह बाइक से चौहड़ा डैम से होकर खैरी की तरफ जा रहा था। उसी दौरान उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसे काफी चोटें भी लगीं। घायल को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। छानबीन में पाया गया कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। इसलिए पुलिस ने ट्रक चालक रमेश कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें