फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस के टायर के नीचे आई बाईक, महिला हुई गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
चकौली-हिमगिरी मार्ग पर निजी बस के टायर के नीचे आई बाइक। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। चकोली-हिमगिरी मार्ग पर डुग के पास एक बाइक निजी बस के टायर के नीचे आ गई। हादसे में बाइक चालक और सवार महिला को गंभीर चोटें पहुंची हैं। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि, गर्भवती महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बाइक और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। क्योंकि हादसा दोनों की लापरवाही के कारण हुआ है। वहीं, पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल महिला की पहचान दीक्षु पत्नी नागेश निवासी सुक्राह के रूप में हुई है। शनिवार को सुबह के समय हेमराज निवासी सुक्राह की बाइक पर लिफ्ट लेकर हिमगिरी की तरफ जा रही थी। जब बाइक डुग नाले के पास पहुंची तो बाइक बस के साथ टकरा गई। बाइक बस के अगले टायर के नीचे आ गई। जबकि चालक और महिला सड़क पर जख्मी होकर गिर पड़े। महिला काफी देर तक सड़क पर दर्द से कराहती भी रही। बाद में लोगों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे चंबा रेफर कर दिया गया।
बीएमओ किहार डॉक्टर मनोज ठाकुर ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि, चालक को मामूली चोट लगी है।
डीएसपी सलूणी राम करण राणा ने बताया कि बस और बाइक की टक्कर का मामला तीसा थाना में दर्ज हुआ है। बाइक और बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है, आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें