फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छात्रहित के मुद्दों पर चंबा कॉलेज परिसर में गरजी एबीवीपी

विज्ञापन
चंबा कॉलेज में नशे को लेकर सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में चंबा कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने एक घंटे तक जमकर धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार पर छात्रहित के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष ललित वर्मा सहित सदस्यों में स्नेहा, ललित ठाकुर, विक्की शर्मा, अर्पित, साहिल ठाकुर, मुकेश कुमार आदि ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार छात्रों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह छात्रों के खिलाफ नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ प्रदेश में काम करे जिससे युवा पीढ़ी नशे के दलदल में डूबने से बच सके। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव को बहाल करने के लिए लगातार मांग उठा रही है लेकिन, सरकार छात्रों के हितों की अनदेखी कर रही है। इसके अलावा आज भी कई कॉलेजों में प्राध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। इस वजह से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से मांग करती है कि वह खाली पदों को जल्द भरे। उन्होंने कहा कि हिमाचल विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े कुलपति के पद को जल्द भरा जाना चाहिए। यदि छात्र हित की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी समय में भी धरना-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें