डलहौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी के विद्यार्थी ने शतरंज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा दसवीं के छात्र आरव कार्तिक गोयल ने 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की ओपन शतरंज मिंजर प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार जीता। गुरु नानक पब्लिक स्कूल के चेयरमेन कैप्टन एनएस भंडारी और प्रिंसिपल नवदीप भंडारी ने बताया कि बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि बच्चे इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सके। जिलास्तर पर अन्य कई प्रतियोगिताओं में उनके स्कूल के बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।