फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका में आधार अपडेट करवाने की सुविधा ठप, ग्रामीण परेशान

Wed, 05 Nov 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। सालवां, मौड़ा, बाड़का, सेरी, भजोत्रा, करवाल, द्रेकड़ी, ग्वालू और सिउला पंचायतों के लोगों को आधार कार्ड अपडेट करवाने और नया आधार बनवाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उप डाकघर तेलका से आधार पंजीकरण मशीन को गैहरा के लिए भेजना इसकी मुख्य वजह है।
विज्ञापन

अब क्षेत्र में आधार से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह बंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें आधार अपडेट या पंजीकरण के लिए चंबा और अन्य दूरस्थ केंद्रों का रुख करना पड़ता है। वहां लंबी कतारें और तकनीकी दिक्कतों के चलते कई बार खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।

मुझे एमए के पेपर भरने हैं, लेकिन आधार आईडी सही नहीं होने के कारण फॉर्म नहीं भर पा रही हूं। आधार अपडेट न होने की वजह से परीक्षा फॉर्म को जमा नहीं कर पा रही हूं। पूजा सहोत्रा, विद्यार्थी
विज्ञापन

लोगों को आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करवाने में भारी दिक्कत आ रही है। सही डेट ऑफ बर्थ के बिना वे अपने नौकरी से संबंधित फॉर्म भी नहीं भर पा रहे हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन को चाहिए कि जल्द आधार अपडेट कैंप आयोजित करें। सुरेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी
मेरे घर के चार सदस्यों के आधार कार्ड अपडेट करवाने हैं। तेलका उप डाकघर से आधार केंद्र हटाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन से आग्रह है कि जल्द आधार केंद्र को दोबारा बहाल किया जाए। रतन ठाकुर, ग्रामीण
आधार कार्ड मशीन को यहां से गैहरा भेजना समझ से ही परे हैं। क्षेत्र में विद्यार्थी वर्ग, नौकरीपेशा लोग, ग्रामीण अपने और परिवार के आधार कार्ड अपडेट और नए बनवाने के लिए जगह-जगह के धक्के खाने को विवश हैं। कर्म सिंह, पूर्व उप प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें