चंबा। पनिहार में नहाने जा रहे युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले उसे गालियां दीं और विरोध करने पर लात-घूंसों से हमला कर घायल कर दिया।
पीड़ित विनायक शर्मा पुत्र किशन चंद निवासी गांव शुदरा, डाकघर ठाकरी मट्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विनायक के अनुसार शनिवार दोपहर वह पनिहार में नहाने जा रहा था। इसी दौरान अमित पुत्र दीप ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर और बाजू में चोटें आई हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण करवाया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी को थाने में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मामले में पूछताछ की जाएगी। संवाद