फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आंखों के सामने उजड़ी दुनिया, हाथों में रह गई राख

Thu, 26 Nov 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
संघनी बाजार में आगजनी के बाद कुछ यूं दिखाई दिया मंजर।
विज्ञापन
नंगे पांव आग बुझाने दौड़े दुकानदार, बाल्टियों से लपटों को रोकने की चलती रही जद्दोजहद
विज्ञापन

किसी की चीखें गूंजीं तो कोई अपनी बरसों की कमाई जलती देख फूट पड़ा
दिनेश राणा
संघणी (चंबा)। बुधवार की रात संघणी बाजार में आग सिर्फ दुकानें और मकान नहीं जला रही थी, बल्कि कई परिवारों के बरसों के सपनों को भी निगल रही थी। जिन दुकानों से घरों का खर्च चलता था, वे धू-धू कर जल रही थीं।
किसी की आंखों के सामने आशियाना उजड़ रहा था तो किसी का जमा किया हुआ सामान आग की भेंट चढ़ रहा था। अपनों की मेहनत को इस तरह मिटते देख प्रभावितों की बेबसी आंसुओं और चीखों में फूट पड़ी।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही दुकानदार और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। अफरा-तफरी में कई लोग चप्पल पहनना तक भूल गए। कोई दुकान का सामान बचाने के लिए आग के करीब जाने की कोशिश कर रहा था तो कोई अपने घर को बचाने में जुटा था। एक महिला की चीख-पुकार पूरे बाजार में गूंजती रही। वर्षों की मेहनत से खड़ा कारोबार जलता देख एक व्यक्ति भी अपने आंसू नहीं रोक पाया।
ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए खुद मोर्चा संभाला। संघणी नाले से बाल्टियों, टबों और दूसरे बर्तनों में पानी भरकर लपटों पर फेंका। कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर आग रोकने की कोशिश की। हर कोई अपने स्तर पर आग को फैलने से रोकने और सामान बचाने में जुटा रहा, लेकिन आग की विकरालता के आगे उनकी कोशिशें बेअसर साबित हुईं।
विज्ञापन

सुबह तक बाजार की कई दुकानें और मकान राख के ढेर में बदल चुके थे। रातभर अपनों की मेहनत बचाने के लिए जूझने वाले लोगों के हाथ अब सिर्फ मलबा लगा था। किसी के सामने कारोबार दोबारा शुरू करने की चिंता थी तो किसी को परिवार के लिए छत जुटानी थी। राख के बीच खड़े प्रभावितों के लिए वह रात जिंदगी का ऐसा जख्म छोड़ गई, जिसे भुलाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें