फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लैपटॉप के बजाय दिया जा रहा 16,000 रुपये का वाउचर

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2023 से 2025 तक के 444 विद्यार्थियों को मिल रहे वाउचर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। जिले में साल 2023, 2024, 2025 के मेधावियों को लैपटॉप के बजाय अब 16 हजार रुपये के बाउचर भरवाए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थी अपनी मनपसंद की वस्तु खरीद सकेंगे। हालांकि, मेधावियों को लैपटॉप देने की योजना में सरकार की ओर से बदलाव किया गया है जो कई विद्यार्थियों के गले नहीं उतर रहा है। विद्यार्थियों अनीता, हर्षिता, पुष्पा और रजनी ने साफ किया है कि उनकी इच्छा लैपटॉप लेकर इसका इस्तेमाल अपनी पढ़ाई को सरल बनाने का था लेकिन, अब उनके साथ छलावा किया गया है।

जिले में दसवीं की परीक्षा में 92 मेधावियों, साल 2024 में 79 और साल 2025 मेंं 92 विद्यार्थियों ने निर्धारित मानकों के तहत बेहतरीन अंक अर्जित किए। वहीं, वर्ष 2024 में जमा दो आर्ट्स संकाय में 93, वाणिज्य संकाय में 04, और विज्ञान संकाय में 15 विद्यार्थी मेधावी रहे। इसके अलावा वर्ष 2025 में आर्ट्स संकाय में 57, वाणिज्य संकाय में 05 और विज्ञान संकाय में 08 विद्यार्थी मेधावी रहे। इन मेधावियों को लैपटॉप के बजाय 16 हजार रुपये का वाउचर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार मेधावियों को अब वाउचर भरवाए जा रहे हैं। वे इस वाउचर का इस्तेमाल मनपसंद सामान खरीदने के लिए कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें