फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: देर रात को खिड़की, एग्जाॅस्टर से घुसा पानी का सैलाब

Wed, 29 Jul 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को बचाने के लिए लेंटर पर पहुंचाया, घर का राशन भी खराब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। रविवार रात करीब ढाई बजे अचानक आए पानी के तेज सैलाब ने एक परिवार की पूरी रात दहशत में गुजार दी। खिड़की की जाली और एग्जॉस्ट फैन के रास्ते तेजी से पानी घर में घुस गया। जान बचाने के लिए दंपती ने छह साल की बेटी निहुल को लेंटर पर पहुंचाया। मलबे से घर का राशन भी खराब हो गया।
विज्ञापन

परिवार के मुखिया राजीव भल्ला और उनकी पत्नी तरुणा ने बताया कि मकान के रास्ते में अचानक जलस्तर बढ़ने से एक दीवार भी ढह गई जिससे पानी और मलबा तेजी से घर की ओर आने लगा। पूरी रात दंपती वाइपर की मदद से कमरों से पानी बाहर निकालते रहे। इस दौरान कीचड़ में फिसलने से दोनों को हल्की चोटें भी आईं। इसके बाद रात उन्होंने पड़ोसी के घर में गुजारी। सुबह होने पर घर के चारों ओर टनों के हिसाब से मलबा जमा मिला। मलबे के कारण घर तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। परिवार अब अपने खर्च पर घर के आसपास जमा मलबा हटवा रहा है। इसके लिए करीब 35 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि अचानक आए जन सैलाब से घर में भारी नुकसान हुआ है। घर का सामान भी पानी और कीचड़ में खराब हो गया। परिवार ने प्रशासन से राहत और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें