फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कार हादसे के मृतक अधिवक्ता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। तुन्नूहट्टी-लाहड़ू मार्ग पर होबारड़ी पुल के समीप आल्टो कार दुर्घटना में जान गंवाने वाले अधिवक्ता आशीष शर्मा निवासी लाहडू चौक का वीरवार को पैतृक श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई है। आशीष शर्मा अपने पीछे पत्नी, पांच वर्ष का बेटा और 11 वर्ष की बेटी को छोड़ गए हैं। इस सड़क हादसे ने परिवार से कमाने वाला छीन लिया। सड़क हादसे के दूसरे घायल अधिवक्ता राजपाल कौशल टांडा में उपचाराधीन है। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। ब्राह्मण सभा भटियात के उप प्रधान उत्तमचंद कौशल, चुवाड़ी इकाई अध्यक्ष संजय शर्मा, सिहुंता इकाई अध्यक्ष विजेंद्र, महासचिव गौतम शर्मा, भटियात अध्यक्ष अनिल डोगरा, महासचिव ओम प्रकाश, लाहडू इकाई जीवन शास्त्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें