फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाग मंदिर से चार को निकाली जाएगी शोभायात्रा

Sun, 23 Aug 2026 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। नाग मंदिर बनीखेत में रविवार को नाग मंदिर कमेटी की बैठक हुई। इसमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नाग मंदिर कमेटी के महासचिव राज कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 सितंबर को नाग मंदिर पधर से बैकुंठनगर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकियां निकाली जाएंगी। शोभायात्रा में महिलाओं का जत्था भी शामिल होगा।

उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को सुबह 11 बजे नाग मंदिर में हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में मंदिर के पुजारी करतार चंद शर्मा, तिलक सिंह ठाकुर, राज कुमार शर्मा, नवीन शर्मा, परमजीत सिंह, राकेश सोनी, कर्म सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कमेटी पदाधिकारियों ने जन्माष्टमी समारोह को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं से सहयोग करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें