फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डल झील में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Tue, 19 Aug 2025 09:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा म​​णिमहेश यात्रा के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश डल झील में इन दिनों श्रद्धालुओं की अपार आस्था देखने को मिल रही है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु डल झील में पहुंचे। पवित्र डल झील में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने क्रमवार पास ही स्थित भगवान शिव की मूर्ति पर बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं।
विज्ञापन

मान्यता है कि सच्चे मन से भोलेनाथ से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यही कारण है कि पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से आए जत्थों में शामिल बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग ले रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के विभिन्न पड़ाव पार करते हुए लंबा सफर तय कर पवित्र डल तक पहुंच रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर से आए श्रद्धालु नरेश कुमार, राजीव कुमार, मोहिंद्र सिंह, संजय कुमार, करतार सिंह और योगराज ने बताया कि उनके लिए मणिमहेश यात्रा किसी वरदान से कम नहीं है। भोलेनाथ के दरबार में पहुंचते ही सारी थकान पलभर में मिट जाती है। उन्हें हर साल पवित्र डल में डुबकी लगाने और कैलाश पर्वत के दर्शन की चाह रहती है। कई बार वे वाहनों की बजाय पैदल यात्रा कर ही भोले के दरबार तक पहुंचते हैं।

चंबा मणिमहेश यात्रा के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें