फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हुडार धार में बिजली गिरने से एक बकरी और मेमने की मौत

Sat, 20 Apr 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रजेरा पंचायत के हुडार धार में बिजली गिरने से एक बकरी और मेमने की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात को हुई।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने के बाद पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली गिरने क्षत-विक्षत हुए शवों का पोस्टमार्टम किया। यह पशुधन भरमौर के पुलन निवासी रंगीलो राम का था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को भारी बारिश हुई और बिजली गिरने से एक बकरी और उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। रंगीलो राम ने बताया कि वे धार में ही थे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट लेख राज ने बताया कि मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार की है। बिजली गिरने से एक बकरी और उसके बच्चे की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें