फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, दो की मौत

Sat, 20 Apr 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमगिरी/सलूणी/चंबा। शादी समारोह से घर लौट रहे लोगों की ऑल्टो कार सियूर-लाहरा संपर्क मार्ग पर 150 फीट गहरे लरेड़ नाले में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है। मृतकों की पहचान चालक नागेश पुत्र वंसू राम गांव सियूल और चतरो राम पुत्र चुनी लाल गांव लाहरा, तहसील सलूणी के रूप में हुई है। कुलदीप पुत्र भागमल गांव ढल्ला घायल हो गए हैं। शनिवार अल सुबह करीब 3:00 बजे लाहरा से मरीज को लाने जा रहे टैक्सी चालक ने सड़क के साथ ही चतरो राम का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस टीम ने चालक का शव और घायल को खाई से निकालकर किहार अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने नागेश और चतरो राम को मृत करार दिया। कुलदीप को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वीरवार को नागेश की कार में चतरो राम और कुलदीप देर शाम को शादी समारोह से घर लौट रहे थे। सियूर-लाहरा संपर्क मार्ग पर लाहरा के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई से लुढ़क गई। चतरो राम छिटक कर सड़क पर ही गिर गए। कुलदीप ढांक में फंस गए और चालक नागेश कार के साथ ही लरेड़ नाले में जा पहुंचे। हादसे में चतरो और नागेश की मौत हो गई है। कुलदीप को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सुबह लाहरा गांव से बुजुर्ग को टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर जाने के लिए जा रहे टैक्सी चालक ने लाहरा के समीप सड़क के साथ चतरो का शव देखा। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त होने का आभास होने पर ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तीसरा व्यक्ति चोटिल हुआ है। उसका उपचार चल रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें