फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क निर्माण के दौरान खिसका डंगा, दबने से मजदूर की मौत, दो घायल

Sun, 25 Feb 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण के दौरान खिसका डंगा, दबने से मजदूर की मौत, दो घायल
विज्ञापन

भरमौर के खणी-गरीमा मार्ग पर चल रहा था काम, घायल मेडिकल कॉलेज चंबा किए रेफर
दिपेंद्र के रूप में हुई मृतक की पहचान, 25 सालों से खणी में रह रहा था नेपाल मूल का व्यक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा /भरमौर। खणी-गरीमा मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान डंगा खिसग गया। इसके मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं।
घायल मजदूरों को भरमौर में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भरमौर में ही रखा गया है। मृतक की पहचान दिपेंद्र पुन पुत्र नर बहादुर निवासी खणी के रूप में हुई। वह पिछले 20-25 वर्षों से परिवार के साथ खणी में ही रह रहा था। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था, लेकिन अब उसने अपना आधार कार्ड भी चंबा का बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में उसका कम ही आना-जाना होता था। वह भरमौर में ठेकेदार के साथ काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। रविवार शाम करीब ढाई बजे जब वह रोजाना की तरह खणी-गरीमा मार्ग पर सड़क के डंगे के निर्माण कार्य पर लगा हुआ था। उसी दौरान अचानक वहां भूस्खलन हो गया। इससे वह मिट्टी और पत्थर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग इसमें घायल हो गए। इन्हें वहां काम कर रहे अन्य लोगों ने उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही भरमौर थाना की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने जहां घायलों के बयान कलमबद्ध किए तो वहां काम कर रहे चश्मदीदों के भी बयान लिए। हादसे में मारे गए व्यक्ति की मौत की खबर जैसे ही उसके परिवार को मिली तो परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का भरण पोषण उसी के कंधों पर था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। दो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें