फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वीकेंड पर खज्जियार में उमड़ा सैलानियों का सैलाब

Sat, 26 Sep 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
वीकेंड पर पर्यटन स्थल ख​ज्जियारमें उमड़ी पर्यटकों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मिनी स्विट्जरलैंड में दिनभर रही चहल-पहल, पर्यटकों की आमद से पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

होटल से घुड़सवारी तक कारोबारियों के चेहरे खिले, प्राकृतिक नजारों में खोए सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। वीकेंड पर खज्जियार की हसीन वादियां सैलानियों से गुलजार रहीं। शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर खज्जियार में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
पर्यटकों की बढ़ी आमद से होटल, रेस्तरां, टैक्सी, घुड़सवारी और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई।
खज्जियार पहुंचे सैलानियों ने हरे-भरे मैदानों, देवदार के घने जंगलों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। कई पर्यटकों ने खज्जियार झील के आसपास समय बिताया और खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद किया। सुहावने मौसम ने भी पर्यटकों के उत्साह को बढ़ाया।
विज्ञापन

पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों के कारोबार में भी तेजी आई। होटल संचालक अशोक, विवेक, सन्नी, मदन, सोनू, राकेश, सुनील, काकू और विजय ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कारोबार को सहारा मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहेगी।
विज्ञापन

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार खज्जियार में पर्यटन गतिविधियां क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का अहम आधार हैं। होटल, रेस्तरां, टैक्सी, घुड़सवारी और स्थानीय दुकानें सीधे तौर पर पर्यटन से जुड़ी हैं। कारोबारियों ने पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत भी जताई, ताकि अधिक पर्यटक खज्जियार का रुख करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें