फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वाहन चालकों से वसूला 2,21,000 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों से वसूला 2,21,000 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की प्री-लोक अदालत में पेश हुए 300 चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की प्री लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत नशेड़ी वाहन चालकों के 300 चालान पेश हुए। इनमें से 190 चालानों के तहत 2,21,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि यातायात नियम तोड़ते दोबारा पकड़े जाने पर उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है। कई बार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वयं गाड़ियों का निरीक्षण करते हैं। चालान होने की सूरत में कई वाहन चालक मौके पर चालान भुगत लेते हैं तो कई न्यायालय में चालान भरते हैं। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की प्री-लोक अदालत में 300 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें से 190 चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई। न्यायालय की ओर से 300 मामलों में समन जारी किए गए थे, जिन्हें अदालत में पेश होने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद 110 लोग अदालत में पेश नहीं हुए हैं, जिन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर समन जारी किए गए। गौर रहे कि प्री-लोक अदालत में लोगों की सहमति से ही मामलों का निपटान किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें