फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-साहो सड़क पर मलबे के ढेर, बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर कई जगह मिट्टी, पत्थर और बजरी के ढेर लगे हुए हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है। वाहन चालकों हर समय हादस का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कहीं विभाग ने तो कहीं स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे निर्माण सामग्री और मलबे के ढेर लगा रखे हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। फूलनू दा टाला, मरेड़ी, चमीनू, पल्यूर, संगेरा सहित कई जगह सड़क के किनारे मिट्टी और पत्थरों के ढेर लगे हुए हैं। इससे मोड़ों और ढलान वाले हिस्सों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। वाहन चालकों मनीष कुमार, जगत कुमार, हेम राज, सोनू कुमार, दलीप कुमार, कुलदीप कुमार आदि ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह मलबा पड़ा है। इससे सामने से वाहन आने पर निकलना मुश्किल हो जाता है। चालकों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मलबे और निर्माण सामग्री को तुरंत हटवाकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए। लोेक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार ने कहा कि समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें