फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चनेड़ के पास दो दिन से खड़ी हैं एचआरटीसी की खराब बस

Sat, 23 May 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चनेड के पास खराब एचआरटीसी की बस: संवाद
विज्ञापन
चंबा से दिल्ली जा रही बस बीच रास्ते में हुई खराब, यात्रियों को झेलनी पड़ीं दिक्कतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। चंबा से दिल्ली जा रही परिवहन निगम के चंबा डिपो की बस चनेड़ के पास पिछले दो दिन से सड़क खड़ी है। लंबे रूट पर चलने वाली बस खराब होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
बस अपने निर्धारित सफर में मात्र कुछ किलोमीटर भी तय नहीं कर पाई। यात्रियों ने कहा कि लंबी दूरी के इस रूट पर चलने वाली बस की हालत पहले से ही ठीक नहीं थी। बस बार-बार खराब हो रही है। परिवहन निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे यात्रियों को लगातार परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकीनंद, भानु राम, कुलदीप कुमार, राकेश कुमार और दीपेश कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे खड़ी खराब बस के कारण जाम की भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में हादसा भी हो सकता है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंबे रूट पर चलने वाली बसों की नियमित जांच की जाए। खराब बसों को सेवा से हटाया जाए। उधर, इस बारे में एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मेकेनिक भेजा है। बस दुरुस्त कर दोबारा रूट पर भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें