चनेड़ – चमड़ोली सड़क पर गिरा डंगा: जागरूक पा
-सड़क का आधे से अधिक हिस्सा ध्वस्त, आसपास के गांवों की बढ़ी दिक्कतें
-करीब सात माह पहले भी गिरा था यही डंगा, मजबूती से निर्माण न होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। चनेड़-चमड़ोली सड़क पर बना डंगा बारिश के बाद एक बार फिर गिर गया, जिससे सड़क का आधे से अधिक हिस्सा ध्वस्त हो गया।
इससे आसपास के गांवों नूई, सेई, मिल्ला, चनेड़ और चमड़ोली के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डंगा गिरने से करीब 20 वाहन फंस गए हैं। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के बच्चों व नौकरीपेशा लोगों को हो रही है।
स्थानीय लोगों अजय कुमार, अक्षय कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार, राहुल कुमार व रोबिन कुमार ने आरोप लगाया कि यह डंगा करीब सात महीने पहले भी बारिश के कारण गिर गया था। करीब तीन महीने की देरी के बाद दोबारा डंगा लगाया गया, लेकिन निर्माण कार्य में मजबूती न होने के कारण अब फिर से ढह गया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मौसम साफ होते ही इस स्थान पर मजबूत और स्थायी डंगा लगाया जाए, ताकि बार-बार होने वाली समस्या से राहत मिल सके।