फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंगला में बनेगा गोसदन, पार्क और लगेगा आई लव मंगला साइन बोर्ड

Mon, 13 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभा में विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। पंचायत मंगला में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में विकास रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सपना देवी ने की। उपप्रधान महिंद्र सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र में गोसदन और एक पार्क बनाने का लिया गया। पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए गांव की पहचान को नई पहचान देने के उद्देश्य से आई लव मंगला साइन बोर्ड स्थापित करने का फैसला भी लिया गया। पंचायत में लाइब्रेरी की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। कई जगह स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठी। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने और जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके आवास निर्माण के लिए आवश्यक सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया गया। इसके अलावा सड़क, पेयजल, स्वच्छता, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें