फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 40 यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से टकराकर रोकी, टला बड़ा हादसा

Mon, 02 Nov 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मुहार से चंबा लौटते समय चालक ने सूझबूझ से लिया फैसला, सभी यात्री सुरक्षित
विज्ञापन

सोमवार सुबह पौने आठ बजे की घटना, एचआरटीसी ने जांच के दिए संकेत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-जम्मुहार मार्ग पर सोमवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। करीब 40 यात्रियों को लेकर जम्मुहार से चंबा आ रही बस को रोकने के लिए चालक ने उसे पहाड़ी की ओर मोड़कर टकरा दिया। इससे बस रुक गई और बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई।
घटना सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे की है। बस जम्मुहार से चंबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस को रोकने में आई दिक्कत के चलते चालक ने उसे पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। बस के पहाड़ी से टकराते ही वह रुक गई। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने बस की तकनीकी स्थिति पर चिंता जताते हुए घटना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बस में सवार अमित कुमार, सुरेश कुमार, दलीप कुमार, मीनाक्षी कुमारी और अनीता कुमारी ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री थे। चालक की सूझबूझ से सभी सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि जम्मुहार-चंबा रूट पर बस के साथ हादसा होने से बचने की सूचना मिली है। ब्रेक फेल होने की कोई बात सामने नहीं आई है। फिर भी मामले की छानबीन की जाएगी, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें