फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सत्संग घर के किचन में घुसा भालू

Wed, 08 Oct 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
किचन में घुसा भालू। स्रोत : सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
डलहौजी/चंबा। पर्यटन स्थल डलहौजी में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहां एक भालू सत्संग घर के किचन का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है। डलहौजी के बकरोटा में स्थित परमधाम सत्संग घर में घुसा भालू किचन का पूरा मुआयना करता हुआ सामान तोड़-फोड़ कर गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना उसे भालू के गुस्से का शिकार होना पड़ता। इसके अलावा भालू ने बकरोटा के एक अन्य घर का भी दरवाजा तोड़कर घुसकर सामान तहस-नहस कर दिया। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग को सूचित किया है, ताकि ऐसे खतरनाक हमलों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें